चंबा : बोलेरो खाई में गिरी, 1 युवक की मौत 6 घायल

मण्डी: जीप खाई में गिरी, मां-बेटे की मौत, बेटी समेत दो घायल

हिमाचल : प्रदेश के मण्डी जिले में एक सड़क  हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि बेटी और एक अन्य घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है।  जानकारी के अनुसार, मण्डी जिले के द्रंग में तरयांबली-कटिंडी मार्ग पर एक जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि बेटी समेत पड़ोस की अन्य युवती गंभीर घायल हुई हैं। जिन्हें जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया है। 

घटना देर रात करीब एक बजे हुई। कुलांदर गांव निवासी काकू का परिवार नगरोटा में शादी समारोह से वापस घर लौट रहा था। घर के पास जीप खड़ा कर चालक जैसे ही नीचे उतरा। जीप अचानक जीप पीछे हटी और करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना में जीप चालक काकू की धर्मपत्नी और छोटे बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटी और एक अन्य युवती गंभीर जख्मी हो गई। जिन्हें रात को ही जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। पुलिस द्वारा मामले दर्ज कर जाँच की जा रही है।

हादसे में 15 वर्षीय संजना और 12 वर्षीय चेतना घायल हैं, इनका मंडी अस्‍पताल में उपचार चल रहा है। इसके अलावा 38 वर्षीय गुड्डी देवी और 11 साल का ईशान हादसे का शिकार हो गए। 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed