पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सुक्खू बोले- केस की जांच CBI क्यों नहीं कर रही?

शिमला:  पुलिस भर्ती पेपर लीक मामलें में सरकार की ढुलमुल जांच के विरोध में आज जिला शिमला कांग्रेस कमेटी शहरी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा।इस दौरान पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्तओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग की।हालांकि प्रदेश में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने निर्देश दिए थे लेकिन 15 दिन से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी सीबीआई द्वारा जांच शुरू न करने पर प्रदेश कांग्रेस सरकार पर हमला बोल रही है।  कांग्रेस ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर प्रदेश की जनता को गुमराह करने के आरोप लगाए हैं। इस दौरान कांग्रेस ने जयराम सरकार को पुलिस पेपर लीक की रिपोर्ट 90 दिन के भीतर पेश करने का अल्टीमेटम दिया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यदि जल्द दोषियों को नहीं पकड़ा गया तो कांग्रेस अपने आंदोलन को उग्र करेगी। उन्होंने कहा कि अब तक यह समझ नहीं आ रहा कि इस मामले की जांच CBI कर रही है या SIT? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के कई दिन बीत गए अब तक CBI क्यों नहीं आई। उन्होंने कहा कि SIT पेपर लीक मामले में अब तक संदिग्ध पुलिस अधिकारियों से पूछताछ तक नहीं कर पाई है और मुख्यमंत्री SIT की वर्किंग की पीठ थपथपा रहे हैं। मामले में केवल चंद दलाल और पैसे देने वाले बच्चों के गिरफ्तार करने से केस खत्म होने वाला नहीं है। इसमें शामिल सरकार और पुलिस मुख्यालय के लोगों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए, तभी केस की निष्पक्ष जांच संभव होगी और पीड़ितों को न्याय मिलेगा।  इस धरना प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, विधायक रोहित ठाकुर, अनिरुद सिंह,सतपाल रायजादा, लखविंदर सिंह राणा, जिला अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष महेंद्र चौहान, सुरेंद्र चौहान, नरेश चौहान, अनिता वर्मा, पूर्व विधायक सोहन लाल, अरुण शर्मा, दीपक राठौर, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी, एनएसयूआई के अध्यक्ष छत्रर सिंह ठाकुर सहित पार्टी के अनेक पदधाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed