कांग्रेस प्रदेश भर में करेगी भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन: किमटा

अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर नहीं की जा सकती सहन : रजनीश किमटा

शिमला: कांग्रेस महासचिव संगठन रजनीश किमटा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुशासन में रहने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर सहन नहीं की जा सकती।

किमटा ने किन्नौर में प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह की बैठक में पार्टी के कुछ कार्यकर्तओं पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रकार का आचरण सहननहीं किया जा सकता। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भविष्य में इसके प्रति आगह करते हुए कहा कि पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा की नीतियों व निर्णयों के खिलाफ लड़ाना है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के कुछ लोग युवाओं को गुमराह करने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए उन्हें इसके प्रति सचेत रहते हुए पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करना है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed