कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। सोनिया के अलावा कांग्रेस के कुछ अन्य नेता भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इसकी जानकारी पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दी है। उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी को कल (बुधवार) शाम को हल्का बुखार आया था, इसके बाद हुए उनकी जांच की गई तो वह कोरोना संक्रमित पाई गईं। सोनिया गांधी हाल में कांग्रेस पार्टी की बैठक में शामिल हुई थीं इसलिए यह आशंका जताई जा रही है कि कांग्रेस के अन्य नेता भी संक्रमित हो सकते हैं। सुरजेवाला ने बताया कि सोनिया गांधी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने उनके संपर्क में आए सभी नेताओं से जांच कराने की अपील की है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। वह जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी के जल्द ठीक होने की कामना की।

 

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed