प्रदेश में आने वाले महीनों में चुनाव, इसी मकसद से प्रधानमंत्री मोदी आ रहे हिमाचल : राठौर

शिमला: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने कहा है  कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को शिमला आ रहे हैं जो अपने 8 सालों के लेखे जोखे का बड़े जोरों शोरो से बखान करेंगें।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का शिमला आने पर कांग्रेस उनका स्वागत करती है पर साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा कि उनके 8 वर्षों का जश्न शिमला में मनाने का औचित्य क्या है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में आने वाले महीनों में चुनाव हैं। इसी मकसद से वह हिमाचल आ रहे हैं। कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि देश मे कांग्रेस के शासनकाल के समय भाजपा का नारा  बहुत हुई महंगाई की मार, युवा बेरोजगार, के नारे हर जनसभा में गूंजते थे, आज देश मे क्या स्थितियां हैं, भाजपा इस पर खामोश बैठी है। अच्छे दिनों के सपने दिखा कर आज दिन तक वह अच्छे दिन कही नज़र नहीं आ रहे हैं।उन्होंने कहा कि मंहगाई चरम पर है, खाने की हर चीज़ महंगी होती जा रही है। 

राठौर ने कहा डीजल पेट्रोल के दाम रोज बढ़ रहे हैं। लोगों को भर्मित कर उन्हें गुमराह करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था पर रोजगार देना तो दूर उल्टा रोजगार छीना गया है।

राठौर ने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति दिनों दिन  बदहाल होती जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता इसकी सजा आने वाले चुनावों में भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी। उन्होंने कहा कि आज हमश्रीलंका के हालात देख रहें है,उन्होंने कहा कि क्या हम उन परिस्थिति की तरफ तो नहीं जा रहे हैं। देश में विकास बन्द पड़ा है। देश में लोगों का ध्यान भटकाने के मंदिर मस्जिद के नाम पर बांटा जा रहा है। साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण किया जा रहा है। 

राठौर ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ कि प्रधानमंत्री हिमाचल आये और सिडू और मदरे की तारीफ कर चले गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रदेश के बागवानों से  कोक और पेप्सी में 2 फीसद ऐप्पल जूस आवश्यक मिलाने की बात कही थी,जो आज दिन तक पूरी नहीं हुई । उन्होंने कहा कि चुनावो के दौरान भाजपा नेताओं ने 68 नेशनल हाइवे की घोषणा को प्रदेश को एक बड़ी सौगात बताया था,पर वह भी आज दिन तक पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सेब बागवानों को विदेश से आने वाले सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने की बात कही थी,जिससे प्रदेश के बागवानों को उनकी फसल का उचित दाम मिल सके वह भी पूरी नहीं हुई।उन्होंने प्रधानमंत्री से इन घोषणाओं के पूरा न होने से प्रदेश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

राठौर ने कहा कि मोदी को प्रदेश को कोई बड़ा पैकेज देना चाहिए जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कोई सुधार हो सकें।उन्होंने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए पंजाब सरकार को ठहराया जिम्मेवार।उन्होंने कहा कि बिना सोचे समझे राजनीतिक आधार पर किसी की भी पुलिस सुरक्षा हटाना खतरनाक साबित होता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में जिन लोगों की सुरक्षा हटाई गई है  उनके नाम सार्वजनिक किए जाने चाहिए।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed