त्रिपुरा: डॉ. माणिक साहा आज लेंगे सीएम पद की शपथ

त्रिपुरा: डॉ. माणिक साहा आज त्रिपुरा के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। विधानसभा चुनाव से एक साल पहले बिप्लब देब के इस्तीफे के कुछ घंटे बाद ही साहा को विधायक दल का नेता चुना गया। साहा वर्तमान में त्रिपुरा से राज्यसभा सांसद हैं और राज्य में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद भाजपा के केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट करके जानकारी दी कि माणिक साहा को त्रिपुरा भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। 

डॉ. माणिक साहा आज त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह अगरतला में 11:30 बजे होगा। इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री के साथ नए मंत्रिपरिषद का भी शपथ ग्रहण होगा। डॉ. माणिक साहा को बिपल्व देव के इस्तीफे के बाद विधायक दल का नेता चुना गया है।

डॉ. माणिक साहा पेशे से एक डेंटिस्ट हैं। वह राजनीति में आने के पहले त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज हपनिया में शिक्षक रहे हैं। डॉ. साहा ने 2016 में बीजेपी ज्वाइन किया था। उस वक्त बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बिप्लब देब ही थे। कांग्रेस से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले साहा ने राज्य में बीजेपी की सरकार बनवाने में बिप्लब देब के साथ अहम योगदान दिया था। 2018 में राज्य में बीजेपी की सरकार बनी थी। करीब 25 वर्ष के शासन के बाद वाम मोर्चे की सरकार की विदाई राज्य से हुई। केंद्रीय नेतृत्व ने दोनों नेताओं को उनके योगदान के लिए अहम जिम्मेदारी सौंपी। बिप्लब देव राज्य के मुख्यमंत्री बनें तो 2020 में बीजेपी ने डॉ.माणिक साहा को राज्य इकाई का अध्यक्ष बना दिया। यही नहीं इसी साल डॉ.साहा को बीजेपी ने राज्यसभा में भेजा है। वह राज्य के एकमात्र राज्यसभा सांसद हैं। डॉ.साहा त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed