हिमाचल में पूरे पांच वर्ष पंडित सुखराम के सहयोग से पहली बार चली थी गैर कांग्रेस सरकार: प्रो.धूमल

पूर्व मुख्यमंत्री ने पंडित सुखराम के निधन पर शोक व्यक्त कर हिमाचल के विकास में उनके योगदान को बताया अविस्मरणीय

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश में पंडित सुखराम के सहयोग से पूरे पांच वर्ष पहली बार गैर कांग्रेस सरकार चली थी। हिमाचल प्रदेश के विकास में पंडित सुखराम के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। पंडित सुखराम हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ नेता थे। प्रदेश में संचार क्रांति लाने में पंडित सुखराम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने पंडित सुखराम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए यह बात कही है। उन्होंने कहा कि पंडित सुखराम उनके बहुत करीबी थे। 1998 में उन्होंने हिमाचल के विकास के लिए भाजपा को समर्थन देकर गठबंधन सरकार बनाने और चलाने में मदद की थी। प्रदेश में उनके सहयोग से पहली बार गैर कांग्रेसी सरकार ने सफलतापूर्वक पांच वर्ष का कार्यालय पूरा किया था। और इस कार्यकाल में प्रदेश के विकास की दृष्टि से अभूतपूर्व काम हुआ था। वह हमेशा प्रदेश के विकास की चिंता करते थे और नई नई योजनाएं सुझाते थे। सरकार चलाने में जो उनका योगदान मिला था हम सदा उसके लिए उनके आभारी रहेंगे।

पंडित सुखराम को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने ईश्वर से उन्हें अपने चरणों में स्थान देने की और उनके परिवार को इस सदमे को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed