छः बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने वीरभद्र सिंह को कोई नहीं हिला सकता : कांग्रेस

भाजपा के दुष्प्रचार का अभियान उनके राजनैतिक बौखलाहट को दर्शाता : कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष गंगु राम मुसाफिर

प्रदेश कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष गंगु राम मुसाफिर

महासचिव राम लाल ठाकुर

महासचिव राम लाल ठाकुर

प्रवक्ता डा. सुभाष मंगलेट

प्रवक्ता डा. सुभाष मंगलेट

शिमला: कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह प्रदेश में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ षड़यंत्र रचकर झूठा प्रचार कर रही है। यह मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं,ऐसे में इन मामलों को लेकर भाजपा के दुष्प्रचार का अभियान उनके राजनैतिक बौखलाहट को दर्शाता है। प्रदेश कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र में जनमत के अपमान को सहन नहीं करेगी।

प्रदेश कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, महासचिव राम लाल ठाकुर तथा प्रवक्ता डा. सुभाष मंगलेट ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ भाजपा के दुष्प्रचार को ड्रामा करार देते हुए कहा है कि भाजपा नौटंकी करने में माहिर हैं। भाजपा को लोगों के दुख-दर्द से कभी कुछ लेना-देना नहीं रहा है। यह लोग कभी धर्म के नाम पर व कभी क्षेत्रवाद के नाम पर राजनीति चमकाने में लगे रहते हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि वीरभद्र सिंह प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं और आगे भी रहेंगे। उनके नेतृत्व में कांग्र्रेस पार्टी व प्रदेश सरकार एकजुट है।

उन्होंने कहा है कि देश में बढ़ती मंहगाई पर प्रदेश के भाजपा नेता खामोश बैठे हैं। केन्द्र में उनके नेतृत्व में बनी एनडीए सरकार से देश के लोगों का मोह भंग हो चुका है। देश में बढ़ती साम्प्रदायिक घटनाओं से चिंतित साहित्यकार भी अपने राष्ट्रीय पुरस्कारों तक को लौटाने में बाध्य हो रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ भाजपा के षड़यंत्र कभी सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा है कि भाजपा झूठा प्रचार कर राजनैतिक रोटियां सेकने का प्रयास कर रही है, पर उसे इसमें कोई लाभ नहीं मिल रहा है। भाजपा का मुख्यमंत्री के खिलाफ दुष्प्रचार प्रदेश के लोगों ने पूरी तरह नकार दिया है और यही बजह है कि प्रदेश के लोगों का उन्हें उन्हें कोई समर्थन नहीं मिल रहा है। भाजपा भीतर खाते तिलमलाई हुई है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि छः बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने वीरभद्र सिंह को कोई हिला नहीं सकता। वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री हैं और आगे भी बने रहेंगे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *