राज्यपाल से हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शशि कुमार ने की भेंट

शिमला: राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से आज राजभवन में हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. शशि कुमार ने भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

प्रो. शशि कुमार दूसरी बार हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति  बने हैं। वर्ष 2011 में विश्वविद्यालय की स्थापना के समय भी वह यहां कुलपति रह चुके हैं। अब उन्हें फिर से तीन साल के लिए तकनीकी विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed