हिमाचल कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी तरुण कपूर प्रधानमंत्री मोदी के सलाहकार नियुक्‍त

शिमला: हिमाचल कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी तरुण कपूर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एडवाइजर नियुक्त किए गए हैं। तरुण कपूर 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

तरुण कपूर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव पद से 30 नवंबर 2021 को रिटायर हुए थे। हिमाचल प्रदेश कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी तरुण कपूर को प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति दो साल के लिए हुई है। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार तरुण कपूर का रैंक और स्केल भारत सरकार के सचिव पद के बराबर होगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed