ग्राम वन विकास समितियों के माध्यम से लोगों को जंगल बचाने के लिए करें जागरूक : डॉ. रजनीश

हिमाचल: प्रदेश वन पारिस्थतिकी तंत्र प्रबंधन एवं आजीविका सुधार परियोजना (जाइका वित्तपोषित) की 7 वीं गवर्निंग बॉडी की बैठक राज्य सचिवालय शिमला में हुई , जिसकी अध्यक्षता प्रधान सचिव (वन) डॉ. रजनीश ने की। उन्होंने कहा की आज के समय में हमें वनों में लग रही आग को रोकने के लिए अपना भरपूर प्रयास करना चाहिए और ग्राम वन विकास समितियों के माध्यम से लोगों को जंगल बचाने के लिए जागरूक करना चाहिए। अतिरिक्त मुख्य अरण्यपाल एवं मुख्य परियोजना निदेशक (जाइका)  नागेश कुमार गुलेरिया ने जाइका वानिकी परियोजना के अंतर्गत होने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी बैठक में रखी, उन्होंने  जानकारी देते हुए कहा की जाइका वानिकी परियोजना के तहत विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों पर वर्ष 2021-2022 के दौरान 45.90 करोड़ ख़र्च किये गए  हैं और आगामी  वित्तीय वर्ष में 97 करोड़ खर्च किये जाने की योजना है। बैठक के दौरान प्रधान सचिव (वन) डॉ रजनीश ने जाइका वानिकी परियोजना के अंतर्गत पिछले वित् वर्ष में किये गए कार्यों की सराहना की। इस बैठक में वन विभाग के अधिकारी भी आभासी माध्यम से  जुड़े रहे। इस अवसर पर प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं वन बल प्रमुख  अजय श्रीवास्तव,  राजीव कुमार, प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्यप्राणी व अन्य विभागों के आलाअधिकारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed