सरकार लोगों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही : केवल पठानिया

शिमला: कांग्रेस महासचिव केवल पठानिया  ने आज इंदौरा में  युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कटोच व पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर रोष व्यक्त किया है।उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में सरकार की जन विरोधी नीतियों व निर्णयों का विरोध करना सभी का लोकतांत्रिक अधिकार है और इसका हनन सहन नहीं किया जा सकता।
केवल पठानिया ने कहा कि सरकार लोगों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर कोई बात नहीं करती।उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव नजदीक आते देख मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का इन दिनों प्रदेश में व्यापक दौरों का दौर चला है। हर रोज घोषणाओं पर घोषणाएं कर मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है।
पठानिया ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार लोगों की आवाज को नहीं दबा सकती।उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में लोग भाजपा को  सत्ता से बाहर करने का मन बना चुके हैं।
बता दें काली पट्टियां बांध मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का घेराव करने जा रहे इंदौरा युवा कांग्रेस के 14 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मनमोहन कटोच, ध्रुव कटोच, नीरज, दिनेश, सोनू आदि को हिरासत में लेकर इंदौरा थाना ले जाया गया। मौके पर मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने इस दौरान प्रशासन मुर्दाबाद और मुख्यमंत्री गो बैक के नारे लगाए।

युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कटोच का आरोप है कि इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में विकास नहीं हुआ है। अब चुनावी वर्ष है, तो मुख्यमंत्री को यहां की याद आई है। एसएचओ इंदौरा सुरेश ने बताया कि हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed