शिमला: राठौर ने MC चुनावों के लिये कैथू के लोगों से कांग्रेस का समर्थन करने का किया आग्रह

लोगों की समस्याओं को भी सुना

बोले- क्षेत्र में पार्किंग की सुविधाएं बढ़ाने और बच्चों के लिए  पार्क और खेल मैदान विकसित करने की संभावनाओ को जाएगा तलाशा

शिमला:  कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने नगर निगम चुनावों के दृष्टिगत आज कैथू से  कांग्रेस पार्टी के वार्ड स्तर से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष एक दिन एक वार्ड के तहत शिमला नगर निगम के सभी 41 वार्डो जाकर लोगों से संवाद करेंगे और  वार्ड के लोगों से उनकी समस्यों को भी सुनेंगे।

आज कैथू वार्ड में उन्होंने नगर निगम के चुनावों के लिये कांग्रेस का समर्थन करने का लोगों से आग्रह किया।उन्होंने इन दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुना।उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि नगर निगम में सत्ता में आने के बाद उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पार्किंग की सुविधाएं बढ़ाने और बच्चों के लिए  पार्क और खेल मैदान विकसित करने की संभावनाओ को भी तलाशा जाएगा।

इस दौरान उन्होंने लोगों से कांग्रेस को मजबूत करने व नगर निगम चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर उनके साथ  शिमला शहरी के प्रभारी हरिकृष्ण हिमराल, जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी , आदर्श सूद, सुशांत कपरेट  सहित कैथू वार्ड के कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed