हिमाचल के लिए AAP ने जारी की 9 प्रवक्ताओं की सूची..

 शिमला: हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी ने पार्टी शामिल हुए नेताओं को जिम्मेदारियां देना शुरू कर दिया है

प्रदेश संगठन का विस्तार करते हुए पार्टी ने आगामी 2022 विधानसभा चुनावों को देखते हुए हिमाचल में अपनी पहली प्रवक्ताओं की सूची जारी की है। इस लिस्ट में 9 प्रवक्ताओं को जगह दी है। जिसमे युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर भी शामिल है। जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थमा था।

इसके अलावा लिस्ट में शिमला से एसएस जोगटा और गौरव शर्मा, मण्डी से मुनीश शर्मा, सिराज मण्डी से संतराम, धर्मपुर मण्डी से सुरेंद्र बंधु, बिलासपुर से पूर्व डीजीपी ईश्वर देव भंडारी, चंबा से निर्मल पांडे, कांगड़ा धर्मशाला से कल्याण भंडारी शामिल हैं। हालांकि अभी तक पर प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठन मंत्री की तैनाती नहीं की गई है। बीते दिन आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी  और संगठन मंत्री सतीश ठाकुर भाजपा में शामिल हो गए थे। पार्टी का कहना है कि जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों की भी तैनाती की जाएगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed