शिमला: भाजपा पदयात्रा के प्रमुख नियुक्त, 6 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा

• संजीव कटवाल, विशाल चौहान, कुसुम सदरेट और अमित सूद देखेंगे कार्य

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया की भाजपा की प्रदेश भर में पदयात्रा एवं महासंपर्क अभियान 6 अप्रैल स्थापना दिवस से प्रारंभ होने वाला है।
उन्होंने कहा की यह यात्रा 30 अप्रैल तक चलने वाली है, इस कार्यक्रम के लिए पदयात्रा प्रदेश प्रमुख प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल को नियुक्त किया गया।
इसकी प्रकार से शिमला संसदीय क्षेत्र की यात्रा प्रमुख प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट, मंडी संसदीय क्षेत्र के यात्रा प्रमुख सह मीडिया प्रभारी अमित सूद, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के यात्रा प्रमुख सह मीडिया प्रभारी सुमीत शर्मा और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के यात्रा प्रमुख प्रदेश सचिव विशाल चौहान को नियुक्त किया गया।
यह पांच सदस्य समिति पदयात्रा की मॉनिटरिंग करेगी और इस यात्रा के प्रबंधन का कार्य देखेगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed