दूसरे डिपुओं से नहीं मिल रहा उपभोक्ताओं को राशन

राज्य उचित कीमतों पर दालों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय थोक विक्रेताओं के साथ करें बैठक : केंद्र

  • केंद्र ने राज्यों को उचित कीमतों पर दालों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय थोक विक्रेताओं के साथ बैठक करने के लिए कहा
  •  जमाखोरी के खिलाफ अभियान जारी, अभी तक 74,846 मीट्रिक टन जब्त

 

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने उचित कीमतों पर खुदरा बाजार में दालों को उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकारों को मिल मालिकों, थोक और खुदरा विक्रेताओं के साथ बैठक करने करने को कहा है। कुछ राज्यों ने दालों की कीमतों को सस्ती दरों पर बनाए रखने के लिए पहले ही कदम उठा लिए हैं।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे संदेश में केंद्र ने कहा है कि कुछ राज्यों द्वारा उचित कीमतों पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से अरहर, उड़द, चना और अन्य दालों का वितरण करने से कीमतों को स्थिर रखने में मदद मिली है। कीमतों को नियंत्रित करने के अन्य राज्य भी इस कदम पर विचार कर सकते हैं।

कीमतों की जांच करने के लिए केंद्र द्वारा उठाए गए कई उपायों के अलावा, अरहर दाल का निश्चित मात्रा में आयात किया गया है और राज्यों से दालों की कीमतों में बढ़ोतरी को रोकने के खुदरा वितरण के लिए उनकी जरूरतों को चिह्नित करने का अनुरोध किया गया है।

इस बीच, राज्यों में जमाखोरी के खिलाफ अभियान जारी है। जिसके परिणामस्वरूप अभी तक 74,846.359 मीट्रिक टन दालें जब्त की गयी हैं। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केन्द्रीय आदेश में संशोधन के बाद राज्यों द्वारा कुल 6077 छापे मारे जा चुके हैं।

अभी तक हुई दालों की राज्यवार जब्ती इस प्रकार है :

  क्रं.सं. No   राज्य 23 अक्टूबर 2015 की स्थिति के अनुसार

संचालित छापे और जब्त की गयी मात्रा (एमटी)

24 अक्टूबर 2015 की स्थिति के अनुसार

संचालित छापे और जब्त की गयी मात्रा (एमटी)

कुल जब्त की गयी मात्रा

(एमटी)

1

 

 

2

आंध्र प्रदेश

 

 

बिहार

193

 

 

859.87

 

 

कोई परिवर्तन नहीं

 

 

60

कोई परिवर्तन नहीं

 

 

4933.89

193

 

 

60

859.97

 

 

4933.89

3 छत्तीसगढ़ 52 4525.19 55 5.20 107 4530.39
4 हरियाणा 227 1932 कोई परिवर्तन नहीं कोई परिवर्तन नहीं 227 1932
5 कर्नाटक 177 5967.34 158 2688.00 335 8755.34
6 मध्य प्रदेश 25 2295.00 कोई परिवर्तन नहीं कोई परिवर्तन नहीं 25 2295.00
7 महाराष्ट्र 498 30373.00 1994 16024.00 2492 46397.00
8 तेलंगाना 1820 2546.00 कोई परिवर्तन नहीं कोई परिवर्तन नहीं 1820 2546.00
9 तमिलनाडु 29 4.329 कोई परिवर्तन नहीं कोई परिवर्तन नहीं 29 4.329
10 राजस्थान 285 1970.00 30 252.00 315 2222.00
11 हिमाचल 426 2.44 कोई परिवर्तन नहीं कोई परिवर्तन नहीं 426 2.44
12 झारखंड शून्य शून्य 41 280 41 280
13 उड़ीसा शून्य शून्य 7 88 7 88
            6077 74846.359

जमाखोरी के खिलाफ चलाये गये अभियान के परिणामस्वरूप, राज्यों ने दाल की कीमतों में गिरावट के रुझान की सूचना दी है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *