सरकार को अस्थिर करने के भाजपा के घटिया मंसूबे होंगे धराशायी : कांग्रेस मंत्री

शिमला: हिमाचल सरकार के मंत्री विद्या स्टोक्स, कौल सिंह ठाकुर, जी.एस. बाली, सुजान सिंह पठानिया, ठाकुर सिंह भरमौरी, मुकेश अग्निहोत्री, सुधीर शर्मा, प्रकाश चौधरी, डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल, अनिल शर्मा तथा कर्ण सिंह ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के खिलाफ प्रतिशोध एवं बदले की राजनीति में भाजपा कभी सफल नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में राज्य की वर्तमान सरकार मजबूत और स्थायी है, जो पांच वर्ष का अपना कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह को कांग्रेस पार्टी और प्रदेश के लोगों का पूर्ण समर्थन प्राप्त है। लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को अस्थिर करने के भाजपा के घटिया मंसूबे धराशायी होंगे।

आज यहां जारी एक संयुक्त वक्तव्य में मंत्रियों ने कहा कि भाजपा केन्द्रीय जांच एजेंसी का मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ दुरूपयोग कर रही है ताकि राज्य के सबसे कद्दावर नेताओं में से एक वीरभद्र सिंह की प्रतिष्ठा व छवि को खराब किया जा सके और उनके नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को अस्थिर किया जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा वर्तमान मुख्यमंत्री के परिसर की तलाशी की गई और वह भी उस दिन जब उनकी सपुत्री के विवाह का दिन था। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को डराने करने के लिए केन्द्रीय ऐजेंसियों का उपयोग कर रही है, जिसे कभी भी सहन नहीं किया जाएगा।

मंत्रियों ने भाजपा की अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के प्रति बदले की राजनीति एवं असहनसीलता की भावना की कड़ी भर्त्सना की। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस सरकार के खिलाफ झूठा प्रचार करने में शामिल है, परन्तु प्रदेश के लोग उनके इस झूठे प्रचार में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा अलग-अलग खेमों में बंटी हुई है तथा संगठनात्मक चुनावों में उनकी आपसी लड़ाई सबके सामने आ चुकी है। प्रदेश में भाजपा राजनीतिक पहचान के संकट से जूझ रही है तथा पार्टी के भीतर नेताओं में वर्चस्व की लड़ाई है। भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर तथा विभिन्न राज्यों में उनके नेताओं के गलत कार्यों एवं विभिन्न घोटालों उनके संलिप्त होने के कारण लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है, जिसके लिए वह अपने राजनीतिक प्रतिद्धंदियों के खिलाफ झूठे मामले बना रही है। वीरभद्र सिंह को सोची-समझी रणनीति के तहत निशाना बनाया गया, क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस सरकार भाजपा कार्यकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों की जांच कर रही है।

उन्होंने का कि वीरभद्र सिंह देश के सबसे लोकप्रिय कांग्रेस नेताओं में से एक हैं तथा प्रदेश में सुदृढ़ एवं स्थायी कांग्रेस सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं, जो न केवल अपना वर्तमान कार्यकाल पूरा करेगी, बल्कि अगले विधानसभा चुनावों में पुनः सत्ता में आएगी, क्योंकि उन्हें प्रदेश के लोगों का पूर्ण समर्थन प्राप्त है। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के गतिशील नेतृत्व में राज्य के समग्र एवं तीव्र विकास के प्रति कृतसंकल्प है तथा प्रदेश के लोगों का कल्याण सुनिश्चित बना रही है।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *