हिमाचल: आम आदमी पार्टी ने 3 लाख सदस्यों का किया दावा

 कहा- भाजपा और कांग्रेस का होगा सफाया

ऊना: पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी की सक्रियता भी बढ़ती जा रही है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अनूप केसरी ने प्रदेश के अंदर 3 लाख सदस्य बनाने का दावा किया है। वहीं केसरी ने कहा कि 6 अप्रैल को होने वाली आम आदमी पार्टी की मंडी रैली ऐतिहासिक होगी। जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान उपस्थित रहेंगे। वहीं, केसरी ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की जीत का दावा भी किया।

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अनूप केसरी ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी ने सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में अपना संगठन खड़ा कर दिया है। इसके साथ ही हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के 15 विंग भी सक्रिय कर दिए है। अनूप केसरी ने कहा कि 6 अप्रैल को दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान की अगुवाई में मंडी में एक ऐतिहासिक रैली होगी। जो कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी को सत्तासीन करने में अहम भूमिका निभाएगी। अनूप केसरी हिमाचल चुनावों परवहीं भाजपा और कांग्रेस द्वारा प्रदेश में तीसरे विकल्प की संभावनाओं को नकारने के सवाल के जबाब में केसरी ने कहा कि यह दोनों राजनितिक दल आम आदमी पार्टी की बढ़ती सक्रियता से बौखला गए है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे कांग्रेस का अस्तित्व खुद ही खत्म होता जा रहा है जबकि भाजपा को हराने का नुस्खा आम आदमी पार्टी अच्छी तरह से जानती है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद अब आम आदमी पार्टी ने हिमाचल के पहाड़ों पर भी कब्जा करने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed