HRTC परिचालक भर्ती का परिणाम घोषित...

हिमाचल: HRTC करवाएगा तीन दिवसीय चालक प्रशिक्षण कोर्स

शिमला: हिमाचल पथ परिवहन निगम के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि चालक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान पपलोग सरकाघाट व हिमाचल पथ परिवहन निगम चालक प्रशिक्षण केन्द्र सरकाघाट द्वारा 4 अप्रैल, 2022 से तीन दिवसीय आवासीय चालक प्रशिक्षण आरम्भ किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति पंजीकरण व अन्य जानकारी के लिए चालक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान पपलोग सरकाघाट के प्रधानाचार्य के मोबाइल नम्बर 98163-33363 तथा क्षेत्रीय प्रबन्धक हिमाचल पथ परिवहन निगम के दूरभाष 01905-230077 एवं मोबाइल नम्बर- 94180-00541 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed