कांग्रेस सरकार पूरी तरह से खो चुकी है अपनी विश्वसनीयता :सुनील ठाकुर

कांग्रेस सरकार पूरी तरह से खो चुकी है अपनी विश्वसनीयता

कांग्रेस सरकार पूरी तरह से खो चुकी है अपनी विश्वसनीयता

शिमला: भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को बहुत ही निराशाजनक बताया है, क्योंकि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी विश्वसनीयता पूरी तरह से खो चुकी है। पिछले 6 महीनो से कांग्रेस पंचायत चुनाव को लेकर कोई तय नीति घोषित नहीं कर सकी है। बल्कि पंचायतीराज सिस्टम को पूरी तरह से नुकसान पहुंचाने के काम में लगी हुई है। पहले कांग्रेस सरकार पंचायत चुनाव को लेकर सॉफटवेयर तैयार करने की बात कर रही थी जब यही सॉफटवेयर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सूट नहीं किया तो अब पहले की भांति चुनाव करने की बात कर रही है। इतना ही नहीं कांग्रेस सरकार पंचायतों के अंदर जो आरक्षण है उसको 10 साल तक करने की बात कर रही है जो पूरी तरह से गलत है।

भाजयुमो अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने कहा प्रदेश की आम जनता आने वाले पंचायतीराज चुनावो में कांग्रेस का सुपड़ा साफ करने वाली है। इसी डर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंचायतीराज चुनावों के लिए रोस्टर को अपने मनमुताबिक तैयार करने में जुटे हुए हैं। बेहतर होता कि कांग्रेस सरकार पंचायतीराज चुनावों के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाकर सभी पार्टियों के मत लेकर नीति तैयार करती, ताकि लोकतंत्र की सबसे निचली ईकाई को मजबूत बनाने के लिए गंभीर प्रयास होता।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने कांग्रेस सरकार से पंचायतों के चुनावों को निष्पक्ष रूप से करवाने की आशा करना बेमानी है क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के केस में पूरी तरह से डूबे हुए हैं।

 

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *