प्रदेश के 100 गांवों को प्राकृतिक खेती के रूप में विकसित किया जाएगा : वीरेंद्र कंवर

प्राकृतिक खेती महिला किसान सम्मेलन आयोजित

ऊना: प्राकृतिक खेती-खुशहाल योजना के तहत दो दिवसीय प्राकृतिक खेती महिला किसान सम्मेलन का शुभारंभ आज ऊना जिला के समूर स्थित लता मंगेशकर कला केंद्र में किया गया। महिला किसान सम्मेलन की अध्यक्षता ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने की। महिला किसान सम्मेलन में लगभग 800 कृषक महिलाओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वर्ष 2022-23 में 50 हज़ार एकड़ भूमि को प्राकृतिक खेती के तहत लाया जाएगा। जिसमें 50 हज़ार किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राकृति उत्पादों की खेती के लिए दिल्ली और प्रदेश के चयनित स्थानों पर बिक्री केंद्र भी खोेले जाएंगे। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश के 100 गांवों को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्राकृतिक कृषि गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग द्वारा प्रदेश में लगभग 1.70 लाख किसानों को प्राकृतिक खेती की टेªनिंग दी जा चुकी है।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वर्ष 2022-23 में स्वयं सहाता समूहों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए 65 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2.50 लाख महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुडी हैं। स्वयं सहायता समूहों को 25 हज़ार रूपये वन टाईम टाॅप अप के रूप में दिए जाएंगे, जिस पर 25 करोड़ रूपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों कि महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना व प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत कवर किया जाएगा और सरकार इसका प्रीमियम भरने के लिए 10 करोड़ रूपये खर्च करेगी। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वर्तमान सरकार ने काॅम्यूनिटी संसाधन पर्सन कैडर में कृषि सखी, पशु सखी आदि के मानदेय को 350 रूपये से बढ़ाकर 500 रूपये प्रतिदिन किया है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती न्यूनतम लागत, अधिक उपज, उच्च गुणवत्ता, स्वस्थ्य पर्यावरण के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती किसानों व बागवानों को समृद्ध एवं आय दोगुनी करने वाली है।

इससे पूर्व कृषि विभाग सचिव राकेश कंवर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान प्राकृतिक खेती कर रही महिला कृषक सविता देवी, कृष्णा देवी, बबीता देवी, वीना कुमारी, सुशीला देवी, सुषमा देवी, विमला देवी, अंजना देवी, रिम्पल, सोनिया शर्मा व रेनू वाला ने अपने अनुभव भी सांझा किए।

इस अवसर पर कृषि सचिव राकेश कंवर, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, अतिरिक्त निदेशक कृषि बीआर तखी, कार्यकारी निदेशक एसपीएनएफ डाॅ राजेश्वर चंदेल, उपनिदेशक कृषि अशोक कुमार, जिला कृषि अधिकारी रमेश, एसएमएस संजीव कुमार, डाॅ रजत दत्ता, जिला भाजपाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडलाध्यक्ष तरसेम सहित अन्य अधिकारी व महिला कृषक उपस्थित रही है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed