कांग्रेस पार्टी भाजपा के हर दुष्प्रयास का देगी मुंहतोड़ जवाब: कांग्रेस नेता

प्रदेश कांग्रेस पार्टी के  उपाध्यक्ष गंगु राम मुसाफिर

प्रदेश कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष गंगु राम मुसाफिर

महासचिव राम लाल ठाकुर

महासचिव राम लाल ठाकुर

कुलदीप सिंह पठानिया

कुलदीप सिंह पठानिया

प्रवक्ता डा. सुभाष मंगलेट

प्रवक्ता डा. सुभाष मंगलेट

केवल सिंह पठानिया

केवल सिंह पठानिया

शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ जारी भाजपा के दुष्प्रयास की कड़ी निन्दा करते हुए कहा है कि भजपा अपने भ्रष्टाचार देश में बढती मंहगाई के साम्प्रदायिक घटनाओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए अच्छे हथकंडे अपना रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि ऐसा लगता है जैसे भाजपा नेताओं के पास न्यायिक शक्तियां भी आ गई है, जो कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री को दोषी करार दे रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि पार्टी भाजपा के हर दुषप्रयास का मुंह तोड़ जवाब देगी।

प्रदेश कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष गंगु राम मुसाफिर, महासचिव राम लाल ठाकुर, कुलदीप सिंह पठानिया, प्रवक्ता डा. सुभाष मंगलेट व केवल सिंह पठानिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ भाजपा का कोई भी षडयंत्र सफल नही होगा। उन्होंने कहा है कि पूर्व में धूमल द्वारा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर बनाया गए सभी झूठे मामलों में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी। झूठ के पांव नही होते, इसलिए आगे भी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पाक-साफ साबित होंगे।

कांग्रेस नेताओं से कहा है कि सर्वविदित है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के घर सी.बी.आई. की छापामारी भाजपा के दबाव में हुई तथा भाजपा का यह षड़यंत्र देश व प्रदेश के लोग जान चुके हैं। भाजपा इस पूरे मसले पर आज जितनी मर्जी सफाई दे वह इस दोष से नहीं बच सकती। भाजपा ने देश व प्रदेश की राजनीति को दूषित करने का जो कार्य किया है, उसके लिए उस लोग कभी माफ नहीं करेंगे झूठ व लोगों को गुमराह कर केन्द्र भी सत्ता में आई भाजपा नेतृत्व की सरकार से लोगों का विश्वास उठ चुका है। देश में बढती मंहगाई से लोगों की कमर टूटती जा रही है।

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ झूठे दुष्प्रचार के प्रति चेतावनी देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग तुरन्त बन्द करें। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में भाजपा कानुन व्यवस्था बिगाडने का प्रयास भी न करें । प्रदेश के लोगों ने पूर्ण विश्वास जताते हुए कांग्रेस पार्टी का पूर्ण बहुमत दिया है। भाजपा प्रदेश के लोगों के जनमत का सम्मान करते हुए प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका निभाएं अथवा प्रदेश के विकास में रोड़ा न बनें।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *