हिमाचल: विद्यानंद सरैक ने पारंपरिक वेशभूषा में राष्ट्रपति से ग्रहण किया पद्मश्री

हिमाचल : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश के विद्यानंद सरायक को साहित्य और शिक्षा के लिए पद्मश्री प्रदान किया। वह हिमाचल प्रदेश में लोक साहित्य और संगीत से जुड़े हुए हैं। वे कई दशकों तक राज्य भाषा कला और संस्कृति अकादमी के सदस्य रहे हैं। प्रदेश के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं लोक कलाकार विद्यानंद सरैक ने  जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय की पारंपरिक वेशभूषा काला लोइया और हिमाचली टोपी पहनकर पद्मश्री सम्मान लिया।  उन्होंने राष्ट्रपति से पद्मश्री सम्मान लेते हुए कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें वर्ष 2018 में भी उन्हीं के हाथों राष्ट्रपति अवार्ड मिला था।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed