राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी राम नवमी व विजय दशवीं पर प्रदेशवासियों को बधाई

शिमला: राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने राम नवमी व विजय दशवीं के अवसर पर प्रदेश के लोगों को बधाई दी है। राज्यपाल ने कहा कि दशहरा उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने आशा जताई कि यह पर्व प्रदेश भर में हर्ष व उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं और कामना की है कि यह उत्सव प्रदेश के लोगों के जीवन में प्रसन्नता, शांति एवं खुशहाली लाएगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *