युवा कांग्रेस पर लाठीचार्ज की हो न्यायिक जांच : यदुपति

शिमला: हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने लाठीचार्च मामले की न्यायिक जांच की मांग है। युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर ने कहा कि सोमवार को बेरोजगारी, महंगाई को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। यदुपति ठाकुर ने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता विधानसभा घेराव करने के लिए आए थे, लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं को चौड़ा मैदान में रोक दिया गया। कार्यकर्ता वहां से बैरिकेडिंग पार कर विधानसभा के पास पहुंचे तो यहां पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और लात-मुक्के बरसाए। जिसमें प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी सहित अन्य कार्यकर्ता घायल हो गए, जबकि 30 के करीब कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर किया गया और उन पर मामले दर्ज किए गए।

युवा कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन पर सरकार के इशारे पर लाठीचार्च करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार युवा कांग्रेस के प्रदर्शन से घबरा गई है और उन्हें डराने की कोशिश की गई, लेकिन युवा कांग्रेस डरने वाली नहीं है। आने वाले समय में उग्र आंदोलन शुरू होगा और मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों को प्रदेश भर में काले झंडे दिखाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने युवा कांग्रेस पर किए गए लाठीचार्ज की न्यायिक जांच की मांग भी की।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed