प्रदेश महिला कांग्रेस ने किया “मैं भी लड़की हूं, लड़ सकती हूं” के नारे के साथ वीडियो प्रतियोगिता अभियान का शुभारंभ

शिमला:  अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश महिला कांग्रेस ने आज ” में भी लड़की हूं, लड़ सकती हूं” के नारे के साथ वीडियो प्रतियोगिता अभियान का शुभारंभ कर दिया। प्रदेश महिला कांग्रेस मामलों की प्रभारी नीतू वर्मा ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में इसका विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल के अतिरिक्त महिला कांग्रेस की अनेक पदाधिकारी मौजूद थी।
नीतू वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने देश की महिलाओं विशेष तौर पर लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस ने देश भर में इस वीडियो प्रतियोगिता अभियान की शुरुआत की है।
नीतू वर्मा ने इस अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि कोई भी महिला कांग्रेस पार्टी की पदाधिकारी को छोड़ कर इस अभियान का हिस्सा बन सकती है।उन्होंने कहा कि इसके तहत प्रतिभागियों को दो वर्गों में रखा गया है। एक वर्ग 18 साल तक है जबकि दूसरा 18 साल से ऊपर की व्यस्क महिलाओं के लिये है। उन्होंने कहा कि इनमें उन्हें अपनी एक साहसिक व महिला प्रेरणा  दायक वीडियो बना कर कांग्रेस हाइकमांड को दिये गए ईमेल , व्हाट्सएप इंस्टाग्राम पर भेजनी होगी।
नीतू वर्मा ने बताया कि चयन समिति द्वारा जो वीडियो पुरस्कार के लिए चुना जाएगा उस महिला को राज्य स्तर पर और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर तीन तीन विजताओं को पुरस्कृत किया जाएगाइस दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस जैनब चंदेल ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने में मदद मिलेगी।
आज की बैठक में शिमला नगर निगम चुनावों को लेकर भी चर्चा की गई महिला कांग्रेस नगर निगम चुनावों में बढ़चढ़ कर भाग लेंगी और जीतने वाली महिला उम्मीदवारों को चुनाव में उतारेंगी और शिमला नगर निगम पर काँग्रेस का कब्जा होगा

इस अवसर पर प्रदेश महिला काँग्रेस महासचिव शांता राजटा, कविता कंवर, शशि ठाकुर, ब्रिन्दा, श्यामा कैन्थ्ला, पुष्पा शोबता, सत्या वर्मा, प्रभा वर्मा, सरिता चंदेल, पूर्व महापोर जैनी प्रेम नगर निगम श्सिमला की पार्षद कुसुम ठाकुर, सिमी नन्दा, उमा मुदलियार,इशरा हेटा, कृष्णा सहित कई महिला काँग्रेस पधाधिकारी सहित कार्यकर्ता मौजूद थी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed