Himachal government announces new pay scales for its employees, Period of contractual employees reduced from three years to two years

हिमाचल: हड़ताल पर जाने वाले सरकारी कर्मचारियों का कटेगा वेतन

हिमाचल:  प्रदेश में सरकारी कर्मचारी लगातार हड़ताल पर जाकर प्रदर्शन कर रहे हैं जिससे न केवल सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है बल्कि लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिनों भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरकारी कर्मचारियों को हड़ताल पर न जाने की हिदायत दी थी। बावजूद इसके कर्मचारी लगातार हड़ताल पर जा रहे हैं प्रदेश सरकार ने हड़ताल पर जाने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए कड़ी चेतावनी जारी की है। सरकार ने सिविल सर्विस रूल्स 3 और 7 का हवाला देते हुए आदेश जारी किए हैं कि प्रदर्शन, बहिष्कार, पेन डाउन स्ट्राइक और इस तरह की अन्य गतिविधियों में शामिल सरकारी कर्मचारियों का वेतन काटा जाएगा। वहीं ऐसे कर्मचारियों पर अपराधिक मामला भी दर्ज किया जा सकता है। संबंधित विभाग द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed