हिमाचल पुलिस का बैंड 12 बेहतरीन हुनरबाजों में शामिल..

हिमाचल: पुलिस के बैंड ‘द हारमनी ऑफ पाइन’ ने निजी चैनल के एक शो हुनरबाज में शानदार प्रस्तुति देकर टॉप बारह में जगह बना ली है। शो में फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी और करण जौहर ने भी उनकी जबरदस्त तारीफ की। इस दौरान पुलिस टीम ने रोहित की फिल्म का म्यूजिक भी बजाया। इसके बाद रोहित ने अपनी फिल्म में हिमाचल पुलिस टीम को बैक ग्राउंड म्यूजिक देने का न्योता भी दिया। दरअसल बैंड को टॉप 12 में सीधी एंट्री मिल गई है। रविवार रात 9 बजे शो का प्रसारण हुआ। माना जा रहा है कि हिमाचल पुलिस का बैंड इस शो के अंतिम दौर तक पहुंचेगा। फिल्म मेकर रोहित शेट्टी को भी हिमाचल पुलिस का बैंड जमकर पसंद आया है। बताया जा रहा है कि हिमाचल पुलिस का बैंड इस शो के अंतिम दौर तक पहुंचेगा। फिल्म मेकर रोहित शेट्टी को भी हिमाचल पुलिस का बैंड जमकर पसंद आया है। शेट्टी ने हिमाचल पुलिस के हुनरबाजों को फिल्मों में काम देने की भी बात कही है। 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed