जल प्रबंधन निगम ने करवाई रिज मैदान स्थित पानी के टैंक की सफाई

शिमला: राजधानी शिमला के रिज मैदान पर अंग्रेजों के समय के बने पानी के टैंक की जल निगम द्वारा वीरवार को सफाई की गई है। छह महीने के भीतर दूसरी बार इसकी सफाई शिमला जल प्रबंधन निगम ने करवाई है। राजधानी में अधिकतर हिस्से में इसी टैंक से पानी की सप्लाई दी जाती है। वीरवार सुबह ही शिमला जल प्रबंधन निगम की टीम ने टैंक को साफ करने का काम शुरू कर दिया था। दोपहर बाद तक इसके कुछ चैंबर को साफ करने का काम पूरा कर लिया था।

नगर निगम की महापौर सत्या कौंडल और उप महापौर शैलेंद्र चौहान ने निरीक्षण किया और तीन चैम्बरों की मरम्मत करने के निर्देश दिए। महापौर सत्या कौंडल ने कहा कि हर 6 महीने बाद इस पानी के टैंक की सफाई की जाती है और इस टैंक में 9 चैम्बर हैं. इनमें से कुछ चैम्बरों में दरारें आई थी। जिसके बाद एक करोड़ की राशि जल निगम को दी गई थी और 5 चैम्बरों की मरम्मत करवा दी गई है। तीन चैम्बरों की मरम्मत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में होने वाली शिमला जल प्रबंधन निगम की निदेशक मंडल की बैठक में यह मामला उठाया जाएगा। इसके लिए बजट बचा हुआ है। विदेश से सामान और तकनीक लाई गई थी, वह भी सभी के लिए लाई गई थी। इसका  बेहतर इस्तेमाल हो सके और ज्यादा समय के लिए टैंक को सुरक्षित और मजबूत बनाया जा सके, इसके लिए निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed