हिमाचल: ग्रेट खली भाजपा में शामिल

हिमाचल : प्रदेश के सिरमौर जिले के नैनीधार पंचायत के धिराइना गांव निवासी डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व स्टार दलीप सिंह उर्फ द ग्रेट खली गुरुवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। विश्व कुश्ती मनोरंजन में अपने प्रदर्शन से लोगों का दिल जीतने वाले और ‘‘द ग्रेट खली’’ के नाम से मशहूर दलीप सिंह राणा ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। पंजाब पुलिस के अधिकारी रह चुके खली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और भाजपा महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में भाजपा का दामन थामा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed