संजौली : ढिंगू मंदिर के समीप तेंदुए ने  गेट के ऊपर से छलांग लगा पालतु कुत्ते का किया शिकार

शिमला: कनलोग से पकड़ा आदमखोर मादा तेंदुआ का दूसरा शावक

हिमाचल: राजधानी शिमला के कनलोग के जंगल में लगाए पिंजरे से तेंदुए का शावक पकड़ा गया है। दस माह का यह शावक उसी आदमखोर मादा तेंदुआ का बताया जा रहा है जिसे वन विभाग ने बीते साल 18 नवंबर की रात कनलोग के जंगल से पकड़ा था। वन विभाग की टीम इस शावक को पकड़कर टुटीकंडी रेस्क्यू सेंटर ले गई है। यहां पहले ही इसकी मां मादा तेंदुआ और इसका एक अन्य शावक सेंटर में मौजूद है। कनलोग और डाउनडेल से बीते साल तेंदुआ दो बच्चों को उठाकर ले गया था। इसके बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कनलोग और डाउनडेल के जंगल में पिंजरे लगा रखे हैं।

वन विभाग करीब तीन महीने में अब तक तीन तेंदुओं को पकड़ चुका है। 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed