सभी मंत्री, विधायक मुख्यमंत्री के साथ खड़े हैं मजबूती से : राम लाल, कुलदीप सिंह पठानिया, सुभाष मंगलेट व केवल सिंह पठानिया

शिमला: कांग्रेस महासचिव राम लाल ठाकुर, कुलदीप सिंह पठानिया, प्रवक्ता सुभाष मंगलेट तथा राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि उसके नेता मानसिक बीमारी से ग्रस्त हो गए हैं। कांग्रेस के इन नेताओं ने कहा कि भाजपा के नेताओं ने वीरभद्र सिंह का फोबिया हो गया है तथा दिन-रात भाजपा को मुख्यमंत्री के सपने आते रहते हैं, जो उन्हें डरा रहे हैं।

उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ कोई भी षडयंत्र सफल नहीं होगा। धूमल की यह चौंकड़ी अपने ही चक्रब्यूह में फंसती जा रही है। इस चौंकड़ी ने जिस प्रकार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ झूठा प्रचार अभियान छेड़ रखा है, वह केवल अखबारों तक ही सीमित है, जबकि प्रदेश के लोगों का इसका कोई समर्थन ही है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि भाजपा इन दिनों अपने कथित अभियान के नाम पर जो खिचड़ी पका रही है, वहां पक नहीं रही, जल रही है। भाजपा की यह चौंकड़ी ख्यालि पलाव पकाने में जुटी है, कभी कहतें हैं कि कुछ कांग्रेसी विधायक उनके सम्पर्क में हैं, तो कभी मंत्री।

ठाकुर, पठानिया, डॉ. मंगलेट तथा पठानिया ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी को चुना और पार्टी ने प्रदेश के जनमत का सम्मान करते हुए वीरभद्र सिंह को मुख्यमंत्री बनाया है। उन्होंने कहा है कि वीरभद्र सिंह पर भाजपा के झूठे भ्रष्टाचार के आरोप लगाना कोई नई बात नहीं है। वास्तव में इन नेताओं के पास ऐसा कोई मुद्दा नहीं है, जिसका उन्हें कोई राजनैतिक लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि हाल ही में देश के सर्वोच्च न्यायालय ने ऐसे ही एक मामले को खारिज कर दिया है, जिसको भाजपा ने खूब प्रचारिक किया था। इस फैसले के बाद भाजपा नेताओं की बोलती बंद हो गई है। भाजपा को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार के लिए माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि न तो मुख्यमंत्री त्यागपत्र देंगे और न ही समय से पूर्व कोई चुनाव होंगे। प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस सरकार के स्पष्ट बहुमत देकर चुना है और सभी मंत्री, विधायक मुख्यमंत्री के साथ मजबूती से खड़े हैं।

 

 

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *