पार्टी की ओर से दिये गये सम्मान से पूरी तरह से संतुष्ट, भ्रामक बातें न फैलाएं : प्रो. धूमल

हिमाचल में जल्दी ही होंगे विधान सभा चुनाव : प्रो. धूमल

शिमला: भाजपा शिमला मंडल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के दूसरे दिन आज प्रथम सत्र में शिमला सांसदी क्षेत्र के संगठन मंत्री पुरषोतम गुलेरिया मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओ को बूथ प्रबंधन इसमें बूथ पलकों बूथ अध्यक्षो और बी एल ऐ की भूमिका और बूथ की जानकारी दी इस सत्र की अनुसूचित जाती मोर्चा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप कश्यप ने अध्यक्षता की। समारोप सत्र में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रो प्रेम कुमार धूमल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हो कर कार्यकर्ताओ को प्रदेश और देश की राजनीतिक परिस्थिति एवं हमारी भूमिका विषय की जानकारी दी और इस सत्र की अध्यक्षता शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज ने की।

कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा की आज प्रदेश की राजनितिक स्थिति के बारे में प्रदेश की जनता को पता है की किस तरह प्रदेश की कांग्रेस सरकार झूठे वायदे करके और लोगों की आँखों में धूल झोंक कर सत्ता में आई उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार कोई एक काम बताये जो उन्होंने जनता की भलाई के लिए किया हो सत्ता में आते ही कांग्रेस सरकार बेरोज़गारों के साथ किया बेरोज़गारी भत्ते का वादा भूल गयी और प्रदेश में कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण बेरोज़गारी का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा की पूर्व भाजपा सरकार ने 2009 से प्रदेश के कर्मचारियों को 4-9-14 के वित्तीय लाभ दे दिए थे परंतु कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 4-9-14 के लाभ 2006 से देने का वायदा किया था परंतु सत्ता में आते ही मुख्य मंत्री वीरभद्र सिंह 4-9-14 का वादा 2006 से देने के बजाये 2012 से भी देने में नाकाम हुए है प्रदेश इस समय पिछले 3 सालो से 10 लाख 37 हज़ार स्कूली बच्चों को अटल स्कूल यूनिफार्म एक ही बार दी गयी है उसमें भी भ्रष्टाचार किया गया और उस भ्रष्टाचार की अभी तक एफ आईआर तक नहीं की गयी है प्रदेश की वर्तमान सरकार अपने राजनैतिक प्रतिधुवन्दियो के साथ बदला बदली की भावना से कार्य कर रही है और सरकारी मशीनरी कर दुरूपयोग भाजपा के कार्यकर्ताओ पर केस बनाकर कर रही है। उन्होंने कहा की कांग्रेसी कार्यकर्त्ता जब प्रधान मंत्री का पुतला फूंकते है तो सम्बंधित पुलिस प्रशासन कांग्रेसी कार्यकर्ताओ का साथ देता है और प्रशासन मूक दर्शक बनकर प्रधान मंत्री का पुतला जलता हुआ देखता रहता है और कांग्रेसी कार्यकर्ताओ पर कोई कार्यवाही नहीं करते जब प्रदेश में विरोध प्रदर्शनों में भाजपा के कार्यकर्त्ता मुख्य मंत्री वीरभद्र सिंह और उनके केंद्रीय नेताओ को पुतला फूंकते है तो ज़िला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भाजपा के कार्यकर्ताओ के खिलाफ केस बनाते है।

प्रो. धूमल ने चेतावनी देते हुए कहा की भाजपा के कार्यकर्त्ता उन सभी ऐसे अधिकारियो के नाम नोट करे जो भाजपा कार्यकर्त्ता क्र खिलाफ तो केस बनाते है परंतु विरोध प्रदर्शनों में कांग्रेस के कार्यकर्ताओ का साथ देते है उन्होंने कहा की प्रदेश के मुख्य मंत्री को अपने मंत्रियो के आलावा प्रदेश की पुलिस पर भी भरोसा नहीं रहा तभी तो मुख्यमंत्री अपनी सुरक्षा व्यवस्था में लगे सीआईडी के जावनो को हटा रहे है और अपने घर और दफ्तर की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर रहे है। प्रो. धूमल ने कहा की हिमाचल प्रदेश में विकास के कार्य ठप हो कर रहे गए है प्रदेश के सभी मंत्री और प्रशासन मुख्यमंत्री को भरष्टाचार के मामले में क्लीन चिट दिलाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। उन्होंने कहा की हिमाचल में जल्दी ही विधान सभा के चुनाव होंगे हम सभी भाजपा के कार्यकर्ताओ को मिलकर प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलनी है।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *