चंबा : बोलेरो खाई में गिरी, 1 युवक की मौत 6 घायल

कुल्लू: जेसीबी मशीन खाई में लुढ़की, 4 लोगों की मौत, 3 घायल

हिमाचल: प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और तीन घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार उपमंडल बंजार की पंचायत मोहनी में गांव ग्राहों के पास एक जेसीबी मशीन लगभग 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय जेसीबी पर चालक समेत सात मजदूर सवार थे। सभी मजदूर बर्फबारी से बंद हुई ग्रांहों सड़क को बहाल करने में जुटे थे। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सहित बंजार पुलिस का दल घटना स्थल की ओर रवाना हुआ और खाई से घायलों को निकालने का काम शुरू किया। हादसे में महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई और तीन घायल बताए जा रहे हैं। सभी मृतक लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी थे। घायलों में दो लोक निर्माण विभाग के कामगार व एक जेसीबी चालक शामिल है। घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए बंजार अस्पताल पहुंचाया गया। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। डीएसपी बंजार चारु शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed