मुख्यमंत्री ने किया सिंहुता में डिग्री कॉलेज खोलने का ऐलान, सिंहुता को तहसील का दर्ज़ा प्रदान करने की घोषणा

राज्य में 94 कॉलेज खोले जा चुके हैं जिनमें से लगभग 95 प्रतिशत कांग्रेस शासित सरकारों के कार्यकाल में खोले गए:मुख्यमंत्री

राज्य में 94 कॉलेज खोले जा चुके हैं जिनमें से लगभग 95 प्रतिशत कांग्रेस शासित सरकारों के कार्यकाल में खोले गए:मुख्यमंत्री

चुवाड़ी में हैलीपेड और मिनी सचिवालय बनाने की भी घोषणा

चुवाड़ी में हैलीपेड और मिनी सचिवालय बनाने की भी घोषणा

शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज चंबा जिला के भटियात विधानसभा क्षेत्र के सिंहुता में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की, जिसे अगले शैक्षणिक सत्र से कार्यशील बनाया जाएगा। उन्होंने सिंहुता उप-तहसील को तहसील का दर्ज़ा प्रदान करने की भी घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने आज चंबा जिला के अपने दौरे के तीसरे दिन सिंहुता में एक विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए यह घोषणाएं कीं। उन्होंने राजकीय उच्च पाठशाला दडरीयाडा को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, तनुहट्टी ग्राम पंचायत के अंतर्गत माध्यमिक स्कूल दगोह को उच्च विद्यालय के रूप में स्तरोन्नत करने तथा चुवाड़ी में हैलीपेड और मिनी सचिवालय बनाने की भी घोषणा की।

प्रदेश में हुए विकास का उल्लेख करते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा कि राज्य में 94 कॉलेज खोले जा चुके हैं जिनमें से लगभग 95 प्रतिशत कांग्रेस शासित सरकारों के कार्यकाल में खोले गए। प्रदेश में आज सरकारी क्षेत्र में 18000 स्कूल कार्यशील हैं और व्यावसायिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए ऊना में आई.आई.आई.टी, मंडी में आई.आई.टी, सिरमौर जिला के धौलाकुआं में आई.आई.एम, बिलासपुर जिला में एम्स तथा चंबा, नाहन व हमीरपुर में तीन नए मैडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व चुवाड़ी में 70 लाख रूपये की लागत से निर्मित कल्याण भवन का शुभारम्भ किया जिसमें तहसील कल्याण अधिकारी और बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय कार्य करेंगे। उन्होंने सिंहुता में 32 लाख रूपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य भवन और राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के अतिरिक्त खण्ड का भी शुभारंभ किया जिसे 90 लाख रूपये की लागत से तैयार किया गया है। उन्होंने द्रमनाला, मोतला, थकोली, धुलारा और सिंहुता बस्तियों के लिए 1.37 करोड़ रूपये से निर्मित होने वाली पेयजल आपूर्ति योजना की आधारशिला रखी तथा रूपियाना-परसीयारा-कथयाड़ी सड़क मार्ग का भूमि पूजन किया जिस पर 2.75 करोड़ रूपये खर्च होंगे।

मुख्यमंत्री ने किया चुवाड़ी में 70 लाख रूपये की लागत से निर्मित कल्याण भवन का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री ने किया चुवाड़ी में 70 लाख रूपये की लागत से निर्मित कल्याण भवन का शुभारम्भ

वीरभद्र सिंह ने व्यक्तिगत कटाक्ष एवं आरोप लगाने के लिए प्रदेश भाजपा नेताओं की कड़ी आलोचना की

वीरभद्र सिंह ने प्रदेश सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान छेड़ने व उन पर व्यक्तिगत कटाक्ष एवं आरोप लगाने के लिए प्रदेश भाजपा नेताओं की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व उन्हें बदनाम करने के लिए कई प्रकार की साजिशें रची जा रहीं हैं। भाजपा ने उन्हें झूठे सीडी मामले में फंसाने की कोशिश की और संविधान के उच्च मूल्यों व नैतिकता का पालन करते हुए उन्होंने उस समय केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा ने इसी प्रकार उन्हें बदनाम करने के लिए कई और साजिशें भी रचीं लेकिन वे हर बार न्यायालय से दोष मुक्त होकर निकले।

 

पूरे प्रदेश के लोग वीरभद्र सिंह को भविष्य में भी मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं : पठानिया

मुख्यमंत्री को लोगों की समस्याओं से अवगत कराते राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

मुख्यमंत्री को लोगों की समस्याओं से अवगत कराते राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इस अवसर पर कहा कि वीरभद्र सिंह केवल प्रदेश के सबसे बड़े नेता ही नहीं हैं बल्की देश के सबसे प्रसिद्ध एवं आदरणीय राजनेता भी हैं। उन्होंने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश के लोग एकजुटता के साथ वीरभद्र सिंह के साथ खड़े हैं और भविष्य में भी उनको मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार पूरी तरह मजबूत और स्थिर है और इसे अस्थिर बनाने के लिए विपक्ष की हर साजिश का मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा। पठानिया ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की मांगें रखीं और भटियात विधानसभा क्षेत्र के तीव्र विकास के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *