भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के भाषण के एक छोटे से हिस्से को कांट-छांट कर जनता को गुमराह करने का कर कांग्रेस रही प्रयास : रणधीर शर्मा

मुख्यमंत्री के त्यागपत्र को लेकर प्रदर्शन शुरू : रणधीर शर्मा

शिमला: भाजपा प्रदेश महामंत्री रणधीर शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पहले इस्तीफा दें उसके पश्चात ही दूसरों को नैतिकता का पाठ पढाएं। भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार के आचरण से सीखने की सलाह तो सभी को दे रहे हैं परन्तु वह यह बात भी भूल रहे हैं कि शांता कुमार ने वीरभद्र सिंह को भी भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते त्यागपत्र देने की सलाह दी है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री रणधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का समर्थन केवल वही कांग्रेस नेता कर रहे हैं जिन्हें पिछले चुनावों में जनता ने हरा कर नकार दिया है और यह नेता स्वयं भ्रष्टाचार के आरोपों से जूझ रहे हैं और ये भ्रष्ट नेता ही दूसरे भ्रष्ट नेता का समर्थन कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि यह हैरानी की बात है कि भ्रष्टाचार के प्रतीक बन चुके नेता का भ्रष्टाचार कांग्रेस के कुछ नेताओं को आज मुद्दा ही नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि वह जानते हैं कि जब तक भ्रष्ट मुखिया बचा रहेगा तब तक उनकी भी राजनीति चलती रहेगी। परन्तु वीरभद्र परिवार ने जिस तरह से प्रदेश को दोनो हाथों से लूटा है उसके प्रचुर मात्रा में सबूत और प्रमाण मौजूद हैं। भाजपा इन प्रमाणों सहित घर-2 जाकर मुख्यमंत्री के काले कारनामों को उजागर करेगी और मुख्यमंत्री को त्यागपत्र देने के लिए मजबूर किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि इसी कड़ी में आज विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री के त्यागपत्र को लेकर प्रदर्शन शुरू हो गए हैं और यह धरने और प्रदर्शन 25 अक्तूबर तक निर्विवाद रूप से चलेंगे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *