वीरभद्र सिंह की स्मृति में कांग्रेस ने जारी किया कैलेंडर

प्रतिभा सिंह बोली-प्रदेश के लोगों के दिलों पर राज करते थे वीरभद्र सिंह

शिमला: सासंद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में चारों उप चुनावों में पार्टी की शानदार जीत के लिये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूरी कांग्रेस टीम को बधाई देते हुए कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है और इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भी अपनी जीत का परचम लहराएगी।उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय सीट पार्टी के लिये एक बड़ी चुनौती थी।उन्होंने कहा कि इस चुनौती को पार करने में कांग्रेस सफल रही।इस जीत का एक बड़ा संदेश प्रदेश में ही नहीं,पूरे देश में गया है और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में एक नया जोश व उत्साह पैदा हुआ है।

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह की स्मृति में कांग्रेस का वार्षिक कलेंडर के विमोचन के अवसर पर प्रेस को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने इस आयोजन के लिये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का आभार प्रकट किया।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह एक ऐसे नेता थे जो लोगों के दिलों पर राज करते थे।उन्होंने कहा कि  चुनावों के दौरान उन्होंने देखा कि लोगों ने अपने घरों में उनकी याद में उनकी फोटो व स्मृतियों को संजो कर रखा है।उन्होंने कहा कि आज भले ही वीरभद्र सिंह उनके बीच नहीं हैं पर उनके कार्य,उनका प्यार,आशीर्वाद हमेशा  उनके साथ रहेगा और उनका मार्गदर्शन करेगा।

प्रतिभा सिंह ने मंडी में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के सवाल पर कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री प्रदेश के विकास को कोई राहत पैकेज देंगे,पर ऐसा कुछ नहीं हुआ।मोदी ने मंडी व कुल्लू की भाषा बोल कर लोगों को खुश करने का असफल प्रयास किया।उन्होंने कहा कि उप चुनावों में महंगाई व बेरोजगारी दो बड़े मुद्दे थे और लोगों ने इसके विरोध में कांग्रेस को वोट दिया।उन्होंने कहा कि वह ससंद में बढ़ती महंगाई ,बेरोजगारी व प्रदेश के जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए बड़े हवाईअड्डों के निर्माण व उनके विस्तार की बहुत आवश्यकता है।

इस दौरान विधायक मोहन लाल ब्राक्टा,कांग्रेस महासचिव संगठन रजनीश किमटा, सेवादल चीफ अनुराग शर्मा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहरी जितेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक आदर्श सूद,युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर,कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल, यशपाल तनाईक,सुशांत कपरेट,सत्यजीत नेगी,,जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका के अतिरिक्त कांग्रेस पार्टी के अनेक पदाधिकारी सेवा दल की ऊषा महेता,सुनीता ठाकुर,शक्त राम कश्यप सहित कई अन्य कार्यकता मौजूद थे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *