हमले की पुख्ता सूचना होने पर खाली करवाया था रिज : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

शिमला : राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में बीती रात नए साल के जश्न मनाने पर्यटकों की भारी संख्या में भीड़ जुटी हुई थी। इसी बीच अचानक साढ़े 7 बजे पुलिस ने रिज मैदान को खाली करवाना शुरू किया, जिसका कारण शिमला का ऐतिहासिक रिज मैदान को बम से उड़ाने की धमकी का अलर्ट बहुत ही विश्वसनीय सूत्रों से आया था

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया कि उन्हें रिज को उड़ाने की बड़ी साजिश की जानकारी पुख्ता सुरक्षा एजेंसियों से सूचना देर शाम को मिली। जिसके चलते रिज मैदान को खाली करवाया गया क्योंकि नए साल के जश्न से जरूरी सुरक्षा का मामला था। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता और पर्यटकों की सुरक्षा के चलते रिज मैदान और मॉल रोड  को खाली किया गयासैलानियों से निवेदन किया गया कि वो जहां ठहरे हैं वहीं पर नए साल का जश्न मनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी भी खतरा टला नहीं है

बीती रात ही चंडी मंदिर से सेना का विशेष बम निरोधक दस्ता मंगवाया गया। फिलहाल हिमाचल को खतरे के चलते अलर्ट पर रखा गया है। जिस तरह से हिमाचल को थ्रेट मिला है आगे भी अलर्ट रहने की जरूरत है। बम स्क्वाड व डॉग स्क्वाड की मदद से सर्च जारी है लेकिन अभी तक फिलहाल कुछ नही मिला है और अभी भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर है।   

प्रदेश में सभी महत्वपूर्ण जगहों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को कोई परेशानी न हो, इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है, लेकिन शहर में हर जगह सुरक्षाकर्मी तैनात है और चौकसी बढ़ा दी गई है

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *