हिमाचल : आईपीएच विभाग में नहीं होगी आउटसोर्स भर्तियां

मण्डी: जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की तबीयत अचानक बिगड़ी …

नेरचौक अस्पताल में दाखिल,मुख्यमंत्री ने जाना कुशलक्षेम  

मण्डी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 दिसंबर को प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के बीच एक बैठक में जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत जोनल अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के बाद  उन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया गया है।

जानकारी के अनुसार जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह बिजनी रेस्ट हाउस में मौजूद थे और अचानक उन्हें चक्कर महसूस होने लगी, जिसके बाद उन्हें जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया। उधर, सीएमओ मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि जल शक्ति मंत्री का स्वास्थ्य अब ठीक है। उनकी कुछ टेस्ट रिपोर्ट आनी शेष हैं। फिलहाल, उन्हें मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।  उनकी स्थिति अभी सामान्य है।

कुल्लू से लौटते समय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जोनल अस्पताल में महेंद्र सिंह का कुशलक्षेम जाना। चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *