कांग्रेस ने सदस्यता अभियान के लिए तैनात किए समन्वयक, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में सदस्यता अभियान में तेजी लाने और इसकी देखरेख व पारदर्शिता के लिये सभी 13 सगंठनात्मक जिलों में पार्टी जिला समन्वयक तैनात किए है।
प्रदेश कांग्रेस सदस्यता अभियान के प्रभारी प्रदेश कांग्रेस महासचिव चेतराम ठाकुर ने आज यहां बताया कि सोलन जिला का शिवदत्त ठाकुर,मंडी अजय ठाकुर,बिलासपुर सरपाल सिंह ठाकुर,किन्नौर पीताम्बर दास नेगी,लाहुल स्पिति रोशन सिंह,कुल्लू उत्तम शर्मा,शिमला शहरी नीरज बक्शी,हमीरपुर डॉ.रत्न चंद डोगरा,ऊना तरलोचन सिंह,कांगड़ा डॉ.गुलशन चौधरी, सिरमौर योगेश गुप्ता,शिमला ग्रामीण सुरेश नागटा व चंबा जिला का गोवर्धन आहूजा को समन्वयक नियुक्त किया गया है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *