हिमाचल: सामान्य वर्ग आयोग का होगा गठन, अधिसूचना जारी

हिमाचल: प्रदेश में सामान्य वर्ग आयोग के गठन की अधिसूचना शुक्रवार शाम को जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन में इसकी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा देवभूमि क्षत्रिय संगठन और देवभूमि स्वर्ण मोर्चा के बैनर तले विधानसभा के बाहर लोगों के उग्र प्रदर्शन के बाद की। सीएम की घोषणा के साथ ही देवभूमि क्षत्रिय संगठन और स्वर्ण मोर्चा ने प्रदर्शन खत्म करने का निर्णय लिया है।

वहीं  इससे पहले आयोग के गठन की मांग को लेकर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग तपोवन से करीब एक किलोमीटर पीछे जोरावर स्टेडियम में एकत्रित हुए थे। हजारों की तादाद में लोगों को पुलिस ने जोरावर स्टेडियम पर ही रोक दिया पुलिस और लोगों के बीच अच्छी खासी गहमागहमी भी हुई। आयोग के अध्यक्ष मदन ठाकुर ने कहा कि जब तक उनकी मांग को नहीं माना जाता है और जब तक सवर्ण आयोग का गठन नहीं किया जाता है तब तक जोरावर स्टेडियम से हटने वाले नहीं है।

मुख्यमंत्री की घोषणा के साथ ही देवभूमि क्षत्रिय संगठन और स्वर्ण मोर्चा ने प्रदर्शन खत्म करने का निर्णय लिया है। वहीं इसके बाद शाम को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से सामान्य वर्ग आयोग के गठन की अधिसूचना जारी कर दी गई। आयोग का संविधान व कार्यकाल संबंधी शर्तें बाद में अलग से अधिसूचित की जाएंगी। इस संबंध में विभाग के सचिव देवेश कुमार की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *