वन मंत्री ने की कोविड रोगियों के लिए नर्सिंग काॅलेज उपलब्ध करवाने की पेशकश

हिमाचल: 11 दिसंबर को धर्मशाला में घोषित होगी प्रदेश की नई खेल नीति

अनुराग ठाकुर करेंगे लांच

हिमाचल: प्रदेश की नई खेल नीति 11 दिसंबर को धर्मशाला में घोषित की जाएगी। यह जानकारी प्रदेश के खेल मंत्री राकेश पठानिया ने सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर धर्मशाला आकर नई खेल नीति को लांच करेंगे। नई नीति के तहत खेल संगठनों से राजनेता बाहर होंगे।

खेल संगठनों में अब सिर्फ खिलाड़ियों को स्थान मिलेगा। वहीं, विभिन्न विभागों में खेल कोटे के तहत भर्तियां बढ़ाई जाएंगी। पठानिया ने कहा कि  अनुराग ठाकुर ने खेल नीति में कुछ संशोधन करने के सुझाव दिए हैं, इन पर विभागीय अधिकारी  काम कर रहे हैं। 

खेल मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री से स्पोर्ट्स पॉलिसी पर पहले की चर्चा कर ली गई है। विभाग के पास 48 करोड़ का कुल बजट है। जिसमें से 24 करोड़ रुपये सैलेरी पर ही खर्च हो जाता है। खेल मंत्री ने कहा कि नई स्पोर्ट्स पॉलिसी के तहत अलग-अलग खेलों के कोच के पद भरने पर अधिक ध्यान दिया गया है।इसके लिए अलग-अलग एसोसिएशन से भी संपर्क किया जा रहा है। विभाग कई खेल संस्थाओं और एसोसिएशन से संपर्क करेगी। जिससे इनकी सहायता से भी रिक्त पद भरे जा सके। हिमाचल प्रदेश खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि प्रदेश में कई खेलों के कोच उपलब्ध ही नहीं है। इसके लिए कई संस्थाओं से संपर्क किया जा रहा है। स्पोर्ट्स पॉलिसी घोषित होने के बाद रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। पठानिया ने कहा कि आज के समय में देखा गया है कि कई खेल एसोसिएशन के अध्यक्ष ऐसे लोग हैं जिनका खेलों के कोई संबंध नहीं है। नई खेल पॉलिसी में इस बात पर ध्यान दिया गया है कि खेल संघों के अध्यक्ष केवल खिलाड़ी ही हों।
राकेश पठानिया ने कहा कि खेलों को रोजगार से जोड़ना बहुत जरूरी है। ऐसे में नई स्पोर्ट्स पॉलिसी में इस बात का विशेष रखा गया है। खिलाड़ियों को अधिक संख्या में रोजगार मिले, अधिक से अधिक विभागों में स्पोर्ट्स कोटा निर्धारित हो। इन सब बातों पर अधिक ध्यान दिया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *