देश व प्रदेश की मंडियों में हिमाचल के रॉयल सेब की डिमांड बढ़ी

2.60 करोड़ से अधिक सेब पेटियां विभिन्न मंडियों में भेजी गई

शिमला : बागवानी विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि 57,976 ट्रकों द्वारा 26090782 सेब की पेटियां विभिन्न मंडियों में भेजी गई। उन्होंने कहा कि 1 अक्तूबर, 2015 तक एचपीएमसी तथा हिमफैड द्वारा मण्डी मध्यस्थता योजना के अन्तर्गत 25064.400 मीट्रिक टन सेब का प्रापण किया गया।

उन्होंने कहा कि सेब उत्पादकों की सुविधा के लिए प्रदेश के ऊंचाई वाले सेब उत्पादक क्षेत्रों में और अधिक एकत्रिकरण केन्द्र खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बागवानों की सुविधा के लिए मण्डी मध्यस्थता के अन्तर्गत 263 सेब एकत्रिकरण केन्द्र कार्य कर रहे हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *