शिमला: दुखी महिला ने मांगी जब सीएम से मदद…

शिमला: शिमला के मालरोड पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से एक महिला मिली तो उसने इलाज के लिए पैसे मांगे। इस महिला को सुरक्षाकर्मी रोक रहे थे। मुख्यमंत्री गाड़ी में बैठ रहे थे। सीएम ने सुरक्षाकर्मियों को टोका। उस महिला से पूरी बात जानी  और अपने कार्यालय आकर इस बारे में जानकारी देने को कहा तथा मदद का आश्वासन दिया। यह महिला अपने साथ कुछ कागजात लाई थी और इलाज के संदर्भ में मदद चाह रही थी। हालांकि इस महिला को सरकार द्वारा पहले भी कुछ आर्थिक मदद दी गई थी, लेकिन वह इलाज की निश्चित राशि मांग रही थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिला से पूछा कि क्या उसे पहले मदद मिली है? रोते हुए महिला ने  बताया कि उसे पहले मदद मिली है साथ ही कहा कि इलाज के लिए एक लाख की राशि चाहिए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महिला के साथ परिजनों को सचिवालय आकर औपचारिकताएं पूरी करने को कहा।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा कि उक्त आवेदन पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। उन्होंने महिला को भरोसा दिलाया कि उसकी जरूरत को लेकर सरकार हर संभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने महिला के आवेदन पत्र को लिया और उस पर नोट डालकर संबंधित अधिकारियों को सौंपा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *