गत चार सालों में मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की किसी भी मांग पर कोई सुनवाई नहीं की : राठौर

शिमला: कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर आरोप लगाया है कि वह कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर अपने राजनैतिक हित साधने का प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि गत चार सालों में मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की किसी भी मांग पर कोई सुनवाई नहीं की।उन्होंने कहा है कि प्रदेश में चार उप चुनावों में भाजपा को मिली करारी हार के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कर्मचारी विरोधी चहेरा सामने आ गया है।

राठौर ने आज यहां कहा कि जे सी सी की बैठक में पुलिस कर्मचारियों की  मांगों को अनदेखा किया गया।

राठौर ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में यह पहलीं बार देखने को मिला जब बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी अपनी मांगों को लेकर वर्दी में मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे हों उन्होंने कहा कि  भाजपा सरकार की बेरुखी से साफ है कि सरकार उनके प्रति संवेदनहीन है।दिन रात कानून व्यवस्था के प्रति अपनी ड्यूटी करते पुलिस जवानों के साथ सरकार का यह वर्ताव बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

राठौर ने सरकार से मांग की है कि उन्हें पुलिस कर्मचारियों की जायज मांगो को तुरंत मानते हुए इनके साथ न्याय करना  चाहिए।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को नए वेतनमान देने की जो घोषणा की है उन्हें नही लगता कि यह पूरी होगी।सरकार के पास पैसा नहीं है और न ही सरकार ने इसके लिये कोई बजट प्रावधान किया है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *