हिमाचल: राज्य सचिवालय गेट पर मजदूर संघ ने किया धरना प्रदर्शन

मुख्य सचिव के आश्वासन के बाद संघ ने किया धरना खत्म 

हिमाचल: भारतीय मजदूर संघ अपनी मांगों लेकर प्रदेश राज्य सचिवालय शिमला में धरना-प्रदर्शन किया। संघ कार्यकर्ता सचिवालय गेट के पास काफी संख्या  में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बीच कई संघ कार्यकर्ताओं की ओर से गेट खोलने की भी कोशिश की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं व मौजूद पुलिस कर्मियों के बीच धक्का मुक्की हुई। वहीं, संघ कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया। सचिवालय में चल रहे संघ के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए मुख्य सड़क के गेट को बंद कर दिया गया।  इसके चलते संजौली के लिए काफी समय तक यातायात बाधित रहा। इसी दौरान मांगों पर चर्चा के लिए मुख्य सचिव ने मजदूर नेताओं को वार्ता के लिए बुलाया।  मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल भी बैठक में मौजूद रहे। मुख्य सचिव के आश्वासन के बाद संघ ने धरना खत्म किया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *