रणधीर शर्मा बोले; अति आत्मविश्वास, भीतरघात, व अनुशासन हीनता रही हार की वजह

शिमला: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बारे में मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि शुक्रवार को  पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल अध्यक्षता करेंगे। रणधीर शर्मा ने कहा कि कोर ग्रुप की बैठक में उपचुनाव में आशा के अनुरूप नतीजे न रहने पर समीक्षा हुई। अनेक विषय पार्टी के ध्यान में आए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आशा के अनुरूप नहीं आये। यह बात सामने आई कि अति आत्मविश्वास हार का कारण रहा। कुछ सीटों पर भीतरघात और अनुशासनहीनता की शिकायतें आईं हैं। ऐसे मामले अनुशासन समिति को जाएंगे और कार्रवाई होगी। अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रक्रिया जल्दी शुरू होगी। कार्रवाई के लिए सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा की कोरोना के समय विकासत्मक योजनाए  सिरे नहीं चढ़ पाईं। रणधीर शर्मा ने कहा कि कोरोना के कारण आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ीं, इसे भी कांग्रेस ने मुद्दा बनाया। केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को भी हम ठीक से लोगों तक नहीं पहुंचा पाए।

वहीं पत्रकारों के सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन में फेरबदल आलाकमान के स्तर का मामला है। 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा कौन होगा, इस सवाल पर रणधीर शर्मा ने कहा कि पार्टी का नियम है कि मुख्यमंत्री ही चेहरा होते हैं। रणधीर शर्मा ने कहा कि चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस के लोग हवा में हैं। अभी दिल्ली दूर है। भाजपा ने इन उपचुनाव को आई ओपनर की तरह लिया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता मुंगेरी लाल के हसीन सपने लेना बंद करें। भाजपा 2022 में फिर से सरकार बनाएगी। कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण होगा। पार्टी तय कर रही है, इसी तरह अन्य विषयों पर भी रणनीति बनाई जा रही है। 

उन्होंने कहा कि 27 दिसंबर को प्रदेश सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। इस कार्यक्रम में कोई राष्ट्रीय नेता आएंगे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *