भाजपा की बैठक को लेकर पंडित शशि पाल डोगरा ने फिर की गणना…..

24 से 26 नवंबर तक होने वाली 3 दिन की कार्यकारणी की बैठक भाजपा के लिए शुभ नहीं है। 2+4=6 अंक शुक्र से शुरुआत, 3 दिन का, 3 अंक गुरु का। शुक्र व गुरु आपस मे शत्रु हैँ। शुक्र स्त्री कारक। 26 नवंबर को समाप्ति 2+6=8 अंक शनि का अंक। शनि न्याय का कारक। हिमाचल भाजपा का 1 अंक सूर्य का अंक हैँ। सूर्य व शनि आपस मे अतिशत्रु हैँ। जो बगावत देता है।भाजपा के संगठन के अंदर किसी व्यक्ति के कारण सत्ता व संगठन मे कोई बड़ा विरोध होना है। कुछ का स्थान परिवर्तन योग बन रहा है। 3 दिन-गुरु का अंक, गुरु बुद्धि का कारक बड़े का कारक किसी बड़े नेता के आदेश से अचानक हल चल होगी।6+8+3=17=1+7=8 अंक शनि का अंक। 20 नवंबर 2021 से गुरु कुम्भ राशि मे प्रवेश हुए है। जो किसी बड़े परिवर्तन के संकेत देता है। संगठन मे वैसे तो बहुत लोग होते है पर 3 लोगों का विशेष योगदान होता है।

पंडित शशि पाल डोगरा

प्रदेश के अंदर किसी भी संगठन को चलाने के लिए। प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री व प्रदेश के प्रभारी। अगर उन तीनों के अंक पार्टी के लिए शुभ न हो,तो कहीं न कहीं कोई न कोई बड़ी परेशानी देता है। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप जी की जन्मतिथी 23 मार्च है। संगठन मंत्री पवन राणा जी की 23 मई है। और प्रदेश प्रभारी अविनाश खाना जी की 30 दिसम्बर है। इन तीनों के मूल अंक को जोड़ा जाए तो 5+5+3=13=1+3=4 अंक बनता है । 4 जहाँ राहु का अंक है, जो किसी बड़े षड्यंत्र का कारक है। राहु में वाणी पर संयम नहीं रहता। हिमाचल भाजपा का 1 अंक सूर्य का अंक बनता है। सूर्य पर राहु का बैठना ग्रहण योग बनाता है। जो पार्टी के लिए शुभ संकेत नहीं है। बगावत देता है।कार्यकर्त्ता मे रोष देता है। ऐसा लगता है किसी बड़े ज्वालामुखी का लावा फूट सकता है।कुछ नेताओं के व्यवहार व अहंकार के कारण भीतर घात के संकेत अधिक देता है। बाकि सर्वज्ञ तो ईश्वर है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *