संजौली : ढिंगू मंदिर के समीप तेंदुए ने  गेट के ऊपर से छलांग लगा पालतु कुत्ते का किया शिकार

हिमाचल: घर के आंगन से लड़की को उठा ले गया तेंदुआ…

बेटी को बचाने के लिए अकेले खूंखार से भिड़ गया पिता

सोलन: जिला सोलन में भी एक युवती पर तेंदुए ने जानलेवा हमला किया है। गनीमत रही कि पिता ने अपनी जान की परवाह किए बिना तेंदुए के चंगुल से बेटी को छुड़ा लिया। पिता ने घर से करीब 200 मीटर की दूरी तक पीछा करते हुए तेंदुए को रोक लिया। डंडे और पत्थरों से उस पर हमला कर बेटी को उसके चंगुल से छुड़ाया। हालांकि पिता व बेटी दोनों के शोर मचाने और पत्थर मारने पर तेंदुआ वहां से भाग गया।

तेंदुए के हमले से युवती को मामूली चोटें आई हैं। उपचार के लिए उसे अस्पताल लाया गया है। जानकारी के अनुसार घटना सोमवार शाम करीब सात बजे की है। विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत जबली के गांव सूजी की पूजा (25) घर के बाहर शौच के लिए निकली थी। इस दौरान घर के आंगन में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने हमला कर दिया और पूजा को खेतों में घसीट कर ले गया। बेटी को चिल्लाता देख पिता ने निर्भय होकर तेंदुए के पीछे छलांग लगाई और लाठी और पत्थर से उसे मारना शुरू किया।

 उसके बाद अन्य घरों से भी लोग बाहर निकले और शोर मचाना शुरू किया। जिसके बाद तेंदुआ युवती को खेत में ही छोड़कर भाग गया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में काफी समय से तेंदुए का खौफ है। ग्राम पंचायत की ओर से वन विभाग को सूचित किया गया। डीएफओ सोलन श्रेष्ठा नंद मंगलवार को टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों को रात को घर से बाहर न निकलने की अपील की है।  

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *