23 नवंबर 2021 का राशिफल; जानिए क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन : पंडित शशि पाल डोगरा

दैनिक राशिफल
(23-नवम्बर-2021)

मेष: आज का दिन अनुकूल रहेगा अपने कामों को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी और आपको धन लाभ होगा। प्रेम जीवन में आज का दिन काफी रोमांटिक रहेगा।
भाग्यशाली संख्या : 8

वृष: आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे।
भाग्यशाली संख्या : 9

मिथुन: ऐसे काम से फायदा होगा जो लंबे समय तक चलेगा। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं।
भाग्यशाली संख्या : 6

कर्क: आज आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव रोमांस को बिगाड़ सकता है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है।
भाग्यशाली संख्या : 5

सिंह: आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा जिससे मन में प्रसन्नता और प्रेम का भाव रहेगा। सभी से अच्छा व्यवहार करेंगे। इस से आपको लोगों की प्रशंसा मिलेगी।
भाग्यशाली संख्या : 9

कन्या: रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे।
भाग्यशाली संख्या : 4

तुला: सोचे हुए पुराने काम शुरू करें। फायदा हो सकता है। आज आप अच्छा महसूस करेंगे। सामूहिक और सामाजिक काम के लिए दिन अच्छा है।
भाग्यशाली संख्या : 2

वृश्चिक: आज आपको अपनी जिंदगी से डर को निकाल देना चाहिए।आप अपनी अधूरी इच्छाएं पूरी करने के लिए लगातार कोशिश करते रहे आपको उसमें सफलता जरूर मिलेगी।
भाग्यशाली संख्या : 5

धनु: ट्रेवलिंग करने में समय लगेगा। अपने मित्रों, सहयोगी और दोस्तों से अच्छे रिलेशनशिप बनेंगे और उनसे आपको कोई काम की बात पता चलेगी। परिवार का माहौल बहुत ज्यादा बढ़िया नहीं रहेगा, इसलिए अपना पूरा ध्यान लगाएं।
भाग्यशाली संख्या : 9

मकर: आपका दिनठीक-ठाक रहेगा। आपके तरक्की में थोड़ी रूकावटें आ सकती है। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
भाग्यशाली संख्या : 3

कुंभ: आज आप मजबूती और धैर्य से काम लेंगे। दिनभर पैसों के बारे में ही सोचते रहेंगे। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से भी धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली संख्या : 2

 मीन: आज आपके स्वास्थ्य के बारे में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। आपको कुछ बेहतरीन अवसर मिल सकते है, जो आपकी वित्तीय स्थिति को काफी मजबूत करेंगें।
भाग्यशाली संख्या : 7

पंडित शशि पाल वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *